छतरपुर थाना क्षेत्र में हुए वृद्ध की हत्या का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद

Palamu : पलामू पुलिस ने छतरपुर में हुए वृद्ध हत्याकांड का उद्घाटन कर दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 20.09.2026 को छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बभंण्डी में गांधी भुइयाँ, उम्र लगभग 40 वर्ष, पिता स्व० मुनारिक भुइयाँ की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 22.09.2026 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जगदेव भुइयाँ, पिता स्व० सोहर भुइयाँ, ग्राम भिखही, थाना छतरपुर, जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपराध स्वीकारोक्ति बयान दिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

घटना का कारण

अनुसंधान के क्रम में अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार, अभियुक्त का दामाद गांधी भुइयाँ आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी निर्मला देवी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर निर्मला देवी लगभग 2–3 माह पूर्व अपने मायके आ गई थी।
घटना के दिन गांधी भुइयाँ नशे की हालत में अपने ससुर जगदेव भुइयाँ एवं परिवार के अन्य सदस्यों के सामने अपनी नतिनी के साथ मारपीट एवं बदसलूकी करने लगा। इसी बात से आक्रोशित होकर जगदेव भुइयाँ ने टांगी से प्रहार कर गांधी भुइयाँ की हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. जगदेव भुइयाँ, उम्र–81 वर्ष पिता– स्व० सोहर भुइयाँ, ग्राम– भिखही, थाना– छतरपुर, जिला– पलामू। बरामदगी
  • घटना में प्रयुक्त एक टांगी, अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद एवं जब्त। छापामारी दल
  1. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी सौरभ चौबे, छतरपुर थाना-सह-अनुसंधानकर्ता।
  2. पु०अ०नि० धनंजय गोप, छतरपुर थाना एवं सशस्त्र बल।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!