जपला आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: रांची-बनारस एक्सप्रेस से 60 लीटर अवैध शराब जब्त

Palamu : पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत जपला रेलवे सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आरपीएफ ने मोहम्मदगंज स्टेशन पर खड़ी रांची-बनारस एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

​जानकारी के अनुसार, जपला निरीक्षक प्रभारी संतोष कुमार झा के नेतृत्व में आरपीएफ टीम मोहम्मदगंज स्टेशन पर विशेष चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुबह लगभग 04:17 बजे प्लेटफार्म संख्या-02 पर आई गाड़ी संख्या 18611 अप (रांची-बनारस एक्सप्रेस) के सामान्य कोच के शौचालय के पास दो लावारिस जूट के बोरे मिले। संदेह होने पर जब सुरक्षा बलों ने बोरों को खोला, तो उसमें से झारखंड निर्मित ‘टनाका’ देशी शराब की 200 बोतलें बरामद हुईं। जब्त की गई कुल 60 लीटर शराब की बाजार में कीमत लगभग ₹9,000 आंकी गई है। इन बोतलों पर फ़ॉर सेल इन झारखंड अंकित था।
​आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए बरामद शराब को डालटनगंज उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया।

आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।इस चेकिंग अभियान में आरपीएफ के रामनरेश राम,कमलेश यादव,राजनाथ,सुभाषचंद्र यादव,उपेंद्र यादव आदि शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!