विधायक के घर में चोरी, लाखों का सामान उड़ाया, गढ़वा पुलिस कर रही है जांच

Ranchi : गढ़वा जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया गया और कई कीमती सामान चोरी कर लिए गए।

बुधवार सुबह जैसे ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गढ़वा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम घर और आसपास के इलाके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

घटना की पुष्टि स्वयं विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने की है। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है, जिसके बाद ही नुकसान की सटीक जानकारी सामने आएगी।

इस संबंध में गढ़वा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद चोरी की विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!