
गारू में सिंह लाइन होटल का शुभारंभ, आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने किया उद्घाटन

Latehar : गारु प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को हॉस्पिटल गेट के सामने सिंह लाइन होटल का भव्य शुभारंभ किया गया। होटल का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के लातेहार जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।
हॉस्पिटल गेट के सामने होटल खुलने से प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों, मरीजों के परिजनों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को चाय, नाश्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। होटल का शुभारंभ क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए होटल की शुरुआत एक अच्छी पहल है : अमित पांडेय
मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि गारू क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। मिर्चैया फॉल, सुगाबांध और लोध फॉल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में गारू जैसे प्रखंड मुख्यालय में बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए होटल की शुरुआत एक अच्छी पहल है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
वहीं होटल के संचालक चंचल कुमार सिंह ने बताया कि सिंह लाइन होटल में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चाय, नाश्ता, भोजन और फास्ट फूड की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि होटल के माध्यम से ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने स्थानीय लोगों से होटल में आने और सेवा का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।होटल के शुभारंभ से गारु प्रखंड मुख्यालय में आने-जाने वाले लोगों को खानपान के लिए एक और विकल्प मिलेगा। खासकर अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों और दूर-दराज से प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों एवं पर्यटकों के लिए यह होटल सुविधाजनक साबित होगा।
मौके पर आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य राकेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र दास,आशिफ अली,पवन कश्यप,रामचंद्र सिंह ,विनय प्रसाद,कृष्णा प्रसाद,शंकर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।





