
झामुमो जिला प्रवक्ता ने सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार को किया सम्मानित
Latehar : सदर थाना परिसर में सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान को सम्मानपूर्वक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान झामुमो जिला प्रवक्ता लातेहार सुशील कुमार यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सुशील कुमार यादव ने थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान को अंगवस्त्र प्रदान कर उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द का वातावरण मजबूत होता है।
सम्मान ग्रहण करते हुए सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा आम जनता के सहयोग से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के दौरान एस.आई. राहुल कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। मौके पर पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक स्तर पर आपसी सहयोग, जनहित तथा क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।





