वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पेड़ के नीचे मिला शव

गारू थाना क्षेत्र के मारोमार गांव निवासी 55 वर्षीय मनमोहन सिंह की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना दो चार पूर्व की बताई जा रही है। मनमोहन सिंह घर से गाय-बैल चराने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि देर शाम तक मनमोहन सिंह के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह मारोमार गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे उनका शव मिला। शव के ऊपर एक पेड़ गिरा हुआ था।

आशंका जताई जा रही है कि तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने और वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। घटना की सूचना गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पेड़ को जेसीबी की मदद से हटवाकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!