टॉपर क्लासेस की जिज्ञासा बनी दसवीं क्लास की सीबीएसई टॉपर

Palamu : चैनपुर प्रखंड के पनेरीबांध स्थित टॉपर क्लासेस आए दिनों नई-नई कीर्तिमान रचते आ रही है। कई सालों से टॉपर क्लासेस कोचिंग संस्थान के संचालक सतीश चंद्रवंशी सर बच्चों के हौसलों में उड़ान भरने का कार्य करते आ रहे हैं।

2026 का सीबीएसई 10 वीं का परिणाम इसका जीता जागता उदाहरण है। जिज्ञासा कुमारी पिता ललन राम की पुत्री ने सीबीएसई 10 वीं में बेहतर परीक्षा परिणाम लाकर अपने गांव का नाम रोशन की है।बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर उनके अभिभावकों मे भी खुशी का माहौल है।

कोचिंग के संचालक सतीश चंद्रवंशी ने बताया कि शिक्षक और बच्चों के कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज बच्चे हर एक क्षेत्र में बेहतर करते आ रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है;शिक्षा ही जीवन है।बताते चले की पिछले वर्ष भी टॉपर क्लासेस कोचिंग के छात्रों ने बेहतर किया था।

इस कोचिंग के शिक्षक सतीश सर अपने बच्चों के पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हैं। इनके कोचिंग में गरीब बच्चे भी पढ़ते हैं जिनके पास पैसा नहीं होता है उन्हें भी सतीश सर निशुल्क शिक्षा देने का काम करते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!