ट्रैफिक प्रभारी के वाहन जांच का हो रहा असर, अधिक लोग लगाने लगे हैं हेलमेट

Palamu : मेदिनीनगर ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के पहल और प्रयास से पलामू के लोग जागरुक हो चुके हैं और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं।

बताते चले कि ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में प्रतिदिन लोगों को जागरूक करने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया रहा है। ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा प्रतिदिन शहर के छह मुहान चौक,कचहरी चौक,शदिक चौक,रेड़मा चौक जैसे प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रिपल लोडिंग (बाइक पर तीन लोग) चलने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए वाहनों को जब्त कर लिया जाता है और चालान काटकर जिला परिवहन कार्यालय भेज दिया जाता है। इस तरह की सख्ती के बाद से आम जनता में जागरूकता बढ़ी है और सड़क पर चलने वाले अधिकांश लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं।

ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने कहा की पलामू जिले में अधिकतम दुर्घटनाएं बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने से हो रही है। जिसे देखते हुए प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।वाहन चेकिंग अभियान से लोगों में जागरूकता आई है और लोग हेलमेट पहन कर चल रहे हैं। उन्होंने जो लोग हेलमेट पहन कर वाहन नहीं चला रहे हैं।उनसे भी उन्होंने आग्रह किया है कि हेलमेट पहनकर कर ही वाहन चलाए।

उन्होंने लोगो से कहा है कि यदि हेलमेट पहनकर आप दो पहिया वाहन नहीं चलाते हैं तो आपकी लापरवाही कभी भी आपकी जान ले सकती है। इसलिए हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाएं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!