Palamu : काम पर गए युवक के लापता होने से परिवार में मचा कोहराम, खोजबीन में जुटी पुलिस

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां काम पर निकले एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद पूरे परिवार में चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में चैनपुर थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय और खोजबीन की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम-रक्सी, पो०+थाना- रमकंडा, जिला- गढ़वा के रहने वाले कमेश राम (पिता- रामब्रत राम) वर्तमान में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- सेमरटांड़ वार्ड नंबर 33 में (पंचायत भवन के पास) रह रहे थे।कमेश राम रोज की तरह शहर के लक्ष्मी मार्केट स्थित ‘गौतम प्रेस’ के बगल में काम करने गए थे, जिसके मालिक रविंद्र गुप्ता हैं।

उनकी पत्नी संजू देवी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, बीते 12 जून 2026 को भी वे सुबह घर से काम के लिए निकले थे। शाम करीब 07:30 बजे वे दुकान से काम खत्म करके घर के लिए रवाना हुए, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जब कमेश राम समय पर घर नहीं पहुंचे, तो उनके परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और जान-पहचान वालों के यहाँ काफी खोजबीन की। उनके मोबाइल नंबर (9693990461) पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।लापता युवक की पत्नी संजू देवी ने बताया कि कमेश राम ही अपने घर के इकलौते अभिभावक (कमाने वाले) हैं। उनके अचानक इस तरह गायब हो जाने से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी किसी अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं।

थक-हारकर पीड़ित पत्नी ने आज 14 जून 2026 को शहर थाना, पलामू में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने पुलिस प्रशासन से नम्र निवेदन करते हुए अपने पति की जल्द से जल्द खोजबीन करने और उनका पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।अगर किसी व्यक्ति को ये आदमी अगर कही दिखे तो कृपया इस नंबर 9234495043
पे कॉल कर के बताने का कृपया जरूर करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!