
डीजे वाहन के धक्के से दो व्यक्ति घायल, एक की हालत गंभीर
Palamu : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के केड़ गांव में डीजे वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के नामूदाग गांव निवासी संतोष भुइया उम्र 45 वर्ष और रूपचंद भुइयां उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बाइक पर दोनों व्यक्ति शनिवार को अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में बरवाडीह थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव गए थे। उधर से रविवार की सुबह घर दोनो बाइक से अपने घर लौट रहे थे।इसी बीच रास्ते में मनिका थाना क्षेत्र के केड़ गांव के समीप एक डीजे वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।जिसमें बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि डीजे वाहन घटनास्थल से फरार हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी संतोष भुइयां की हालत गंभीर बनी हुई है।वही इलाज के बाद रूपचंद भुइयां खतरे से बाहर है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।वहीं घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गई है।



