नावाबाजार : महिला के लापता होने का मामला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Palamu : नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना पंचायत निवासी शशि पासवान की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी के लापता होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार गीता देवी बीती रात दुर्गा पूजा पंडाल से अपने घर आ रही थी। इसी बीच वह लापता हो गई है।परंतु परिजन व स्थानीय ग्रामीण गीता देवी की अपहरण का बात कह कर बुधवार की सुबह सड़क को जाम कर दिए है।

सड़क जाम होने की वजह से राजगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही घटना की जानकारी मिलने पर नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क को जाम से मुक्त कराने के प्रयास में जुट गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गीता देवी को अपहरण कर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया जाए।तभी जाकर सड़क जाम से मुक्त होगा।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




