Palamu : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, DIG एवं SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात

PALAMU : संस्मरण दिवस के अवसर पर पलामू में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्री किशोर कौशल एवं पुलिस अधीक्षक, पलामू श्री कपिल चौधरी ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने परिजनों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुना।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता व्यक्त की। पुलिस संस्मरण दिवस कर्तव्य, साहस और राष्ट्रसेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।

कार्यक्रम में एसडीपीओ श्री चिरंजीवी मंडल, एसडीपीओ श्री राजेश यादव, इंस्पेक्टर श्री सुरेश राम, थाना प्रभारी श्री ज्योतिलाल रजवार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।पलामू पुलिस शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!