
पत्नी के उत्पीड़न से परेशान युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का किया प्रयास, एमएमसीएच में भर्ती
Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज वार्ड संख्या-27 निवासी उदय प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र आशिष कुमार ने शनिवार को शाम अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व जवान महेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल में घायल युवक का बयान व घटना की जानकारी लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, आशिष कुमार अपनी पत्नी पूजा कुमारी द्वारा दर्ज कराए गए कथित झूठे मुकदमे और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान था। उनका आरोप है कि पत्नी द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



