पलामू : अस्पताल में दलाली चरम पर, पकड़े गए दो व्यक्तियों को पुलिस ने समझा बूझाकर थाना से छोड़ा
Upendra Kumar @ United Palamu
Palamu : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती रात दलाली करने के शक में अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवानों ने दो लोगों को पकड़ कर शहर थाना भेज दिया था। परंतु इस बार दोनो को दलाली नहीं करने के शर्त पर बॉन्ड पेपर पर लिखवा कर छोड़ दिया गया है। बताते चले की अस्पताल परिसर में दलाली का धंधा चरम सीमा पर है। यहां पर रात हो या दिन, दलाल आकर अपना अड्डा जमाए रहते हैं। कोई दलाल मेडिकल स्टोर में बैठा रहता है तो कोई अस्पताल परिसर में ही घूमता रहता है।

इन दलालों का अस्पताल स्टाफ से भी संपर्क रहता है। जैसे ही अस्पताल से कोई मरीज को रेफर किया जाता है,यह दलाल उस मरीज पर पड़ जाते हैं और उसे अपने निजी क्लीनिक में ले जाकर उससे मोटी रकम वसूलते है।
सूत्रों से यह भी पता चला है कि अस्पताल के महिला वार्ड में जिस गर्भवती महिला का 11 पॉइंट ब्लड रहता है, उसे भी समझा बुझाकर यहां के लापरवाह चिकित्साकर्मी उन्हें रांची रिम्स रेफर कर देते हैं। जिसका फायदा यहां के दलालों को आसानी से मिल जाता है। रेफर होने के बाद दलाल उन्हें बहला फुसला कर शहर के निजी क्लीनिक में इलाज के लिए लेकर जाते हैं। जहां उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। जिसके कारण गरीब मरीजो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।




