पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र से 33 कार्टून विदेशी शराब जप्त
पुलिस ने अवैध रूप से हो रहे नकली विदेशी शराब निर्माण की सामग्री किया बरामद, क्रय-बिक्रय का भी किया उद्भेदन
Palamu : पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत दिनांक-26/08/2026 को पड़वा थाना अंतर्गत पड़वा बाजार के आगे सदावह नदी के पूल के पास पड़वा थाना के चेकिंग दल द्वारा पड़वा मोड़ से पड़वा बाजार के तरफ एक उजला रंग का मैगनेट कार जिसका रजी०नं०-JH01EZ-7099 को आते देखा गया। जिसके चालक चेकिंग दल को देखकर घुमाकर कर भागने का प्रयास करने लगे।

संदीग्ध पाकर उक्त कार को रोक कर जॉच करने पर कार के बीच वाले सीट, बीच के खाली स्थान तथा डिक्की से पानी के 33 कार्टून में विदेशी शराब पाया गया। उक्त शराब के संबंध में कार के चालक साहिद अंसारी, उम्र-30 वर्ष, पिता-फरीद अंसारी, पता ग्राम रूढ़ीडीह थाना नावाजयपुर, जिला-पलामू से पुछताछ करने पर नावाबाजार थाना अंतर्गत ग्राम बसना के निरंजन मेहता से क्रय करने की बात बताई गई। जिस संदर्भ में उनके द्वारा किसी प्रकार का वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। अवैध रूप से ले जाए जा रहे विदेशी शराब को विधिवत जप्त किया गया तथा कार के चालक को गिरफ्तार कर घटना के संदर्भ में पड़वा थाना कांड संख्या-70/2026 दर्ज किया गया।
प्राथ० अभि० साहिद अंसारी के अपराधस्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अनुसंधान के क्रम में निरंजन मेहता पिता-गोपाल महतो, ग्राम दमारो, पो० बसना, थाना-नाबावाजार से पुछताछ करने पर अवैध रूप से नकली विदेशी शराब बनाकर बिक्री करने की बात स्वीकार किया गया।जिनके निशानदेही पर उनके घर के पास से विदेशी शराब बनाने हेतु प्रयुक्त सामाग्री बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने इस आशय की जानकारी दी।
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरणीः-
- साहिद अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता-फरीद अंसारी, पता ग्राम रूढ़ीडीह थाना-नावाजयपुर, जिला-पलामू
- निरंजन कुमार मेहता, उम्र 30 वर्ष, पिता गोपाल महतो, सा०- ग्राम दमारो, पो०-बसना,
थाना-नावाबाजार
साहिद अंसारी का अपराधिक इतिहासः-
- मनातू थाना कांड संख्या-10/2024, दिनांक-20/03/2024, धारा-272/273/290/414/34
भा०द०वि० एवं 47 ए उत्पाद अधिनियम
जप्त सामान की विवरणी:-
- ROYAL STAG 180 ML का 27 कार्टून में कुल 2304 बोतल विदेशी शराब
- STERLING RESERVE B7 375 ml
का 03 कार्टून में कुल 72 बोतल विदेशी शराब
- STERLING RESERVE B7 180 ml का 03 कार्टून में कुल 144 बोतल विदेशी शराब
- एक उजला रंग का मैगनेट कार जिसका रजी०नं०-JH01EZ-7099
- एक एण्ड्रायड मोबाईल
- रॉयल स्टेग शराब 180 ML का 26 खाली बोतल
- STERLING RESERVE B7 शराब के बोतल का ढक्कन
- एक बूलू रंग का 40 लीटर वाला स्प्रीट का खाली गैलन
- STERLING RESERVE B7 शराब का लेबल (स्टीकर) 02 बंडल
- रॉयल स्टेग शराब का लेबल (स्टीकर) 02 बंडल
- शराब के बोतल के ढक्कन पर सील के रूप में चिपकाए जाने वाले झारखण्ड सरकार का लोगो 01 बंडल 12. कार्टुन को पैक करने में उपयोग किए जाने वाले भूरा रंग टेप-02 बंडल
छापामारी दलः-
- अंचित कुमार थाना प्रभारी पड़वा थाना
- चिन्टू कुमार पु०अ०नि० पड़वा थाना
- राजेश कुमार शर्मा स०अ०नि० पड़वा थाना
- शिव प्रसाद महतो स०अ०नि० पड़वा थाना
- पड़वा थाना के सशस्त्र बल
- नावाबाजार थाना के गश्ती दल
पलामू पुलिस की अपिलः पलामू पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि नशे से दूर रहे, समाज को सुरक्षीत रखे तथा अवैध शराब / मादक पदार्थ के विरूद्ध पुलिस का सहयोग करें।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता




