
पलामू भाजपा ने बिजली विभाग के एसी ऑफिस का किया घेराव
Palamu : बढे हुए बिजली दर, लगातार हो रही बिजली कटौती, पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर पलामू भाजपा ने शुक्रवार को मेदिनीनगर बिजली विभाग में एसी ऑफिस का घेराव किया।
जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में जहां लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, वहीं विभाग द्वारा लगातार बिजली कटौती की जा रही है। जिससे लोगों का जीवन वेहाल हो गया है। एक और हेमंत सरकार द्वारा बिजली दरो में अत्यधिक वृद्धि कर दी गई है और पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग की जा रही है, जिससे इस धूप और लू में भी लोग विभाग का चक्कर काटने पर मजबूर हो गए हैं और हताश भी हो रहे हैं।

हेमंत सरकार के राज्य में बिजली विभाग ही नहीं सभी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आमजन को कठिनाई एवं परेशानी हो रही है। आम लोग जनमीन काम भी नहीं करा पा रहे हैं। हताश एवं परेशान होकर लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। इन्हीं सब जन समस्याओं को लेकर भाजपा पलामू ने आज एसी कार्यालय का घेराव किया ताकि जनहित में बिजली विभाग अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करे, अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा।
घेराव कार्यक्रम में अरविंद सिंह भीष्म चौरसिया अजय सिंह विश्वजीत पाठक राजेश सिंह सुनील तिवारी सरवन गुप्ता विजय कुशवाहा जितेंद्र तिवारी छोटन सिंह पंकज शर्मा शुभम प्रसाद रूप सिंह संध्या सिंह सुमन गुप्ता मंजू गुप्ता रूबी सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।




