
सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और बच्चा घायल, हालत गंभीर
Palamu : सतबरवा थाना क्षेत्र के सोहरी गांव निवासी निरंजन कुमार,पत्नी गायत्री देवी और चार वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी और उनका चार वर्षीय पुत्र कार पर सवार होकर तिलक समारोह में शामिल होने गढ़वा जिले के दलेली गांव जा रहे थे।

इसी बीच रास्ते में चैनपुर थाना क्षेत्र के सोहरी गांव के पास उनका कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। जिसके वजह से तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनो घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी तीनो की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में तीनो घायलों का इलाज करवा रहे हैं।




