
पांकी: शिक्षक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पांकी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक की पहचान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह सिलदिलिया स्कूल में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत थे तथा मूल रूप से जौनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी थे।
बताया जाता है कि वह पांकी थाना रोड स्थित एक किराए के मकान में रहते थे।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पांकी पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है।




