
पांकी : 60 वर्षीय बुजुर्ग का ससुराल में मिला शव, साला के शादी समारोह में भाग लेने गया था मृतक
Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में शनिवार की रात ससुराल में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गेठा गांव निवासी सीताराम राम उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सीताराम राम के ससुराल में शाला का शादी समारोह था। वह शादी समारोह में वहा शामिल होने गए थे।इसी बीच शनिवार की रात करीब 10 बजे ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में उनका शव मिला।
परिजनों ने बिजली करंट से मौत होने की संभावना व्यक्त किया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।



