पिस्टल-गोली के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Palamu : पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है।
इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बताया कि दिनांक 07.07.2026 को समय करीब 2:00 बजे रात्रि में सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में कुम्हार टोली रेडमा 02 नंबर टॉउन के आस-पास देशी कट्टा के साथ घूम रहा है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी को सूचित कर सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू गस्ती दल के साथ उक्त स्थान पर पहुँच कर छापामारी किया गया। जहां छापामारी के क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस संबंध में शहर थाना काण्ड सं० 243/26 दिनांक 07.07.2026 धारा- 25 (1-B)a/26 Arms Act दर्ज किया गया तथा उक्त अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी व्यक्ति नितेश शर्मा उर्फ राहूल शर्मा, उम्र करीब 35 वर्ष पिता-दिनेश शर्मा, पता- अम्बेदकर नगर एच०पी० गैस गोदाम के बगल में थाना-शहर जिला पलामू का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस 8mm बरामद किया है।छापामारी अभियान में एसआई श्री राम शर्मा शहर,अनिल यादव,कपिलेश्वर प्रसाद शहर थाना,एएसआईसंतोष पाण्डे,संदीप राम शहर थाना,पुलिस जवान नंदलाल पटेल शामिल थे।



