नवजात बच्चा का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र सिगरा कला शिव मंदिर के समीप खेत से मंगलवार की सुबह में एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है। सुचना पाने के बाद सदर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह में सदर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सदर थाना क्षेत्र के सिगरा कला अमानत शिव मंदिर के समीप खेत में एक नवजात शिशु का शव देखा गया है।

सूचना के आलोक में सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां नवजात शिशु का शव खेत में पड़ा हुआ था आशंका है कि शिशु का शव 1 से डेढ़ दिन का रहा होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!