पोखराहा : कार और टेंपो में भीषण टक्कर, टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल
Palamu; मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में कार और टेंपो के बीच हुई भीसन टक्कर में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल टेंपो चालक को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है।जहां इलाज के बाद भी टेंपो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कार और टेंपो को जप्त कर थाना ले जाने की प्रक्रिया में जुट गई है।
कार में सवार लोगो को मामूली चोट आई है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।




