
मनातू : प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
Palamu : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पदमा सूर्य मंदिर के पास एक युवती शनिवार की सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई।इस मामला को जानने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और युवती को टावर से नीचे उतरवाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, युवती के टावर पर चढ़ने के वास्तविक कारण, घटना के समय और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए किए गए प्रयासों के संबंध में विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।




