नवाबाजार : गीता देवी के अपहरण व हत्याकांड में शामिल 4 आरोपी अरेस्ट

Palamu : गत 10 अक्टूबर की रात्रि में पूजा पंडाल से घर लौटते समय नवाबाजार थाना क्षेत्र के बसना निवासी शशि पासवान की पत्नि गीता देवी के अपहरण हो जाने के संबंध में लिखित आवेदन पर कांड दर्ज करायी गई। कांड दर्ज होने के उपरांत दिनांक-21/10/2026 के दोपहर को इस कांड की अपहृता गीता देवी का शव उनके घर के पास धान के खेत में विभत्स अवस्था में पाया गया।

कांड की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर के नेतृत्व में कांड के उद्‌भेदन व गिरफ्तारी हेतु S.I.T टीम का गठन किया गया।

अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त 1. दीपरंजन पांडेय उर्फ छोटू उर्फ कारू, ग्राम रजहारा तथा अन्य तीन व्यक्ति क्रमशः 1. आकाश शुक्ला उर्फ मूलन शुक्ला, 2. रोहित पाण्डेय व 3. विक्की पासवान उर्फ विकास पासवान को थाना में पुछ-ताछ हेतु लाया गया। पूछ-ताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि इस कांड के चारो अभियुक्त दुर्गा पूजा के दशमी के दिन पूजा पण्डाल देखने के बाद NH पर लूट-पाट का योजना बनाये और इसी उद्देश्य से चारी मिलकरदिनांक-20/10/2026 की रात्रि को पंडाल से घर वापस लौटते समय अपहृता गीता देवी को अकेला पाकर खेत के तरफर लेजाकर उनके गहना को लूटपाट किए और अपहृता द्वारा अभियुक्तों को पहचान लेने व हल्ला किए जाने पर सभी अभियुक्तों द्वारा मारपीट व गला दबाकर हत्या कर दिया गया। अपराध स्वीकारोक्ति के बाद उक्त चारो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, लूटी गई आभूषण, हत्या में प्रयुक्त की गई रस्सी को अभियुक्तों के निशानदेही पर बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का विवरणीः-

  1. दीपरंजन पाण्डेय उर्फ छोटू उम्र 22 वर्ष, पिता राकेश पाण्डेय उर्फ टूना पाण्डेय, सा० ग्राम रजहारा, नीम पेड़ के पास, थाना-नावाबाजार, जिला-पलामू
  2. रोहित पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, पिता-तरूण पांडेय, पता-रजहारा नीम के पास, थाना-नावाबाजार, जिला-पलामू
  3. आकाश शुक्ला उर्फ भूलन शुक्ला, उम्र 26 वर्ष, पिता-अजय शुक्ला, स्थायी पता-ग्राम चौरा, थाना-लेस्लीगंज, जिला-पलामू वर्त० पता ग्राम रजहारा, थाना-नावाबाजार जिला पलामू
  4. विक्की पासवान उर्फ विकास पासवान, उम्र 25 वर्ष, पिता राजेश पासवान, ग्राम-लोहड़ी, थाना-पढ़वा जिला-पलामू

दीपरंजन पांडेय उर्फ छोटू का अपराधिक इतिहासः-

  1. नावाबाजार थाना कांड संख्या 106/2023, धारा-341/342/323/324/325/385/504/379/34

ना०द०वि०

  1. नावाबाजार थाना कांड संख्या- 51/2024, धारा-303(2) बी०एन०एस०
  2. नावाबाजार थाना कांड संख्या- 86/2024, धारा-303(2) बी०एन०एस०
  3. नावाबाजार थाना कांड संख्या- 82/2025, धारा-305 (इ)/331 (4) बी०एन०एस० 5. नावाबाजार थाना कांड संख्या 81/2025, धारा-303(2)/3(5) बी०एन०एस०

आकाश कुमार शुक्ला का अपराधिक इतिहासः-

  1. सदर थाना कांड संख्या- 08/2026, बारा- 111(3)/111(4)/336(2)/338/340(2)/61(2) बी०एन०एस० एवं 25(1) (बी)/26/35 आर्म्स एक्ट
  2. नावाबाजार थाना कांड संख्या 106/2023, धारा-341/342/323/324/325/385/504/379/34 भा०द०वि०

विक्की पासवान उर्फ विकास पासवान का अपराधिक इतिहासः-

  1. पड़वा थाना कांड संख्या 96/20, धारा 461/379 भा०व०वि०
  2. पढ्या थाना कांड संख्या-22/20, धारा 461/379 भा०द०वि०
  3. पड़वा थाना कांड संख्या 106/20, धारा 411/379 भा०८० वि०
  4. शहर थाना कांड संख्या 91/20, धारा 461/379 भा०द०वि०
  5. शहर थाना कांड संख्या 246/20, धारा 379 भा०८०वि०
  6. शहर थाना कांड संख्या 295/21, धारा 414/34 भा०द०वि०
  7. गढ़वा (शहर) थाना कांड संख्या- 640/20, धारा 379 भा०द०वि०

जप्त सामान की विवरणी –

  1. एक हिरो कंपनी का स्ट्रीम मोटरसाईकल, रजी० न० JH14M7086
  2. एक उजला रंग का अपाची मोटरसाईकिल (चोरी का जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ)
  3. चार एण्ड्रायड मोबाईल
  4. मृतिका से लूटे गए आभूषण
  5. खून एवं मिट्टी लगा अभियुक्त का कपड़ा
  6. गला घोटने में प्रयुक्त रस्सी

छापामारी दलः-

  1. चिरंजीव मंडल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर।
  2. मृत्यूंजय गोप, प्रशिक्षु पुलिस उपाधिक्षक सह थाना प्रभारी विश्रामपुर
  3. रामाशीष पासवान, पु०नि० सह अंचल निरीक्षक पाण्डू कैम्प रेहला
  4. संजय कुमार यादव थाना प्रभारी नावाबाजार
  5. सुशील उरांव ओ०पी० प्रभारी नवगढ़ा ओ०पी०
  6. अंचित कुमार थाना प्रभारी, पड़वा थाना
  7. चिन्टू कुमार पु०अ०नि० पड़वा थाना
  8. पु०अ०नि० सुबोध कुमार, नावाबाजार थाना
  9. पु०अ०नि० ऋषिकेश दुबे, विश्रामपुर थाना
  10. पु०अ०नि० अमर कुमार, नावाबाजार थाना
  11. पु०अ०नि० शैलभ कुमार, विश्रामपुर थाना
  12. नावाबाजार, विश्रामपुर व पड़वा थाना के सशस्त्र बल

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!