मुहर्रम पर्व को लेकर डीसी और एसपी ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

लातेहार शहरी क्षेत्र में निकलेगा मुर्हरम का जुलूस आज

लातेहार : जिला प्रशासन मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड़ में है। जिले के विभिन्‍न प्रखंड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को मुर्हरम के मौके पर ताजिये के साथ जुलूस निकाली गयी।लेकिन लातेहार जिला मुख्‍यालय में शनिवार को ताजिये की जुलूस निकलेगी।

इससे पहले गुरूवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया गया।वहीं शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ कई रेलवे स्‍टेशन व लातेहार शहरी समेंत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया और विधि व्यवस्था का जायजा लिया।प्रशसन के द्वारा मुहर्रम पर्व को ले कर व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

जिले में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है और दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं।पर्व के दौरान उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम वं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!