मूसलाधार बारिश से लातेहार में कई मार्ग बाधित, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Latehar : जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई ग्रामीण एवं मुख्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। जलस्तर बढ़ने और सड़क-पुल क्षतिग्रस्त होने से कुछ मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया गया है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

लाभर-नावाडीह मार्ग में चुंगरू के पास पक्की सड़क का बांध टूटने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, पैनिया टोला छलका पर जलस्तर बढ़ने के कारण आवागमन ठप हो गया है।

छिपादोहर के सतनदिया नाला में तेज जलधारा बहने के कारण डाल्टनगंज की ओर जाने वाले छोटे वाहनों, जिसमें बाइक, ऑटो एवं कार शामिल हैं, के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

प्रशासन ने यात्रियों एवं आम लोगों से अपील की है कि जलमग्न, क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया एवं तेज बहाव वाले रास्तों पर जाने से बचें। अनावश्यक जोखिम न लेते हुए सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!