रिया सिन्हा अपने पति के दशकर्म के लिए तीन दिन की पैरोल पर, आज हुसैनाबाद थाना में रहेगी
Report : Dr.Satendra Chandel
Palamu : कुख्यात अपराधी स्व. सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा एक बार फिर पति के दशकर्म और श्राद्ध में शामिल होने के लिए पैरोल पर हुसैनाबाद पहुंची है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत रिया सिन्हा 12, 13 और 15 अगस्त को पैरोल पर रहेगी, जबकि 14 अगस्त को उसे सुरक्षा व्यवस्था के तहत हुसैनाबाद थाना में रखा जाएगा।

सुजीत सिन्हा का दशकर्म एवं श्राद्ध कार्यक्रम पथरा गांव में ही संपन्न होना है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रिया सिन्हा के आवागमन और कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 5 अगस्त को रिया सिन्हा को पति के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी। वह पथरा गांव पहुंचकर दाह संस्कार में शामिल हुई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसे वापस चाईबासा जेल भेज दिया गया था।
अब पति के दशकर्म और श्राद्ध में शामिल होने के लिए उसे निर्धारित अवधि की पैरोल दी गई है।
पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम स्थल के आसपास आने-जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।




