पथरा गांव में दुर्गा पूजा की अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा पंडाल का किया भ्रमण
Palamu : हरिहरगंज पथरा पिकेट अंतर्गत मझिॅगावा,ढेकचा, सरसोत गांव में दुर्गापूजा अष्टमी पर सुबह मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहा सुबह से ही दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंच कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना किया।

अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए सुबह से ही पूजा स्थल पर चहल-पहल बनी रही. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नवयुवक सांस्कृतिक पूजा समिति के सदस्यों ने भीड़ को नियंत्रित करने और पूजा व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। वही पूजा के दौरान किसी भी तरह की विवाद या घटना ना हो इसके लिए पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने पुलिस जवानों के साथ मुख्य रूप से अपने क्षेत्र के पूजा पंडाल में उपस्थित थे और अपने क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।
वही मौके पर उपस्थित नवयुवक सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा की अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप ‘माँ महागौरी’ की पूजा की जाती है, जो शांति, पवित्रता और सौभाग्य की प्रतीक हैं। इन्हें गौर वर्ण (श्वेत रंग) और वृषभ (बैल) की सवारी के रूप में जाना जाता है।आशुतोष कुमार सिंह ने नवरात्र के शुभ अवसर पर अपने क्षेत्र के ग्रामीण जनता को नवरात्र की शुभकामनाएं व बधाई दी। मौके पर नवयुवक सांस्कृतिक समिति के सचिव जितेंद्र कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष शिव बैठा, रंजीत शर्मा संजय साव जितेंद्र राम,सुरेंद्र चंद्रवंशी,राकेश गुप्ता,शंभू साव,नागेंद्र ठाकुर,राजेश चंद्रवंशी, सुनील सिंह,सुरेंद्र सिंह,कुणाल चंद्रवंशी,राहुल कुमार,प्रिंस कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




