हैदरनगर : शहीद जवान संतन मेहता की प्रतिमा का हुआ अनावरण, पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

Palamu : पलामू जिला अंतर्गत मनातू में बीते वर्ष 3 नवंबर की रात्रि नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी शहिद आरक्षी संतन कुमार मेहता के प्रतिमा का अनावरण किया गया। मौके पर उपस्थित पलामू एसपी कपिल चौधरी,हुसैनाबाद डीएसपी दिव्यांशु शुक्ला और हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान ने शहीद जवान संतन मेहता के घर पहुंच कर जवान के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद जवान को सलामी दी।

मौके पर उपस्थित पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा,उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी,केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इजरायल,प्रदेश संयोजक इरफान खान,मंत्री लालू उरांव,नरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे भी अनावरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे। इन्होंने भी शहीद जवान संतन मेहता के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।

अनावरण को लेकर गांव में उत्साह और भावुकता का माहौल था। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शहीद के परिजन इस समारोह में उपस्थित थे।ग्रामीणों ने शहीद संतन मेहता के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि संतन कुमार मेहता गत 3 सितंबर 2025 की देर रात मनातू के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में पैतृक गांव बरेवा में स्मारक प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!