सड़क दुर्घटना में 3 युवक घायल,एक की हालत गंभीर

Palamu : गढ़वा जिले के तिलदाग गांव में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गढ़वा जिले के झूरा हरइया गांव निवासी जयराम पासवान के पुत्र दिनेश कुमार उम्र 22 वर्ष,उसी गांव के नीतीश कुमार और सुभाष चंद्रवंशी का नाम शामिल है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर तिलदाग किसी काम से जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में एक कार ने उनके बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने दिनेश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर घायल दिनेश कुमार का अपने देखरेख में इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!