मस्जिद से लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की अपील करने गई पुलिस टीम पर हमला, थाने में घुसकर तोड़फोड़

Kolkatra : आसनसोल के रेलपार इलाके में लाउडस्पीकर को लेकर प्रशासनिक पहल के बाद शुक्रवार रात अचानक हालात बिगड़ गए और जहांगिरी मोहल्ला (टीओपी )पुलिस फाड़ी क्षेत्र में हिंसक झड़प की घटना सामने आई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन की ओर से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर जागरूकता संदेश देने के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में पहुंची थी। इसके बाद इलाके के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर इस मुद्दे को लेकर बैठक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी।

इसी बीच रात करीब 9 बजे के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व बड़ी संख्या में जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और उपद्रवियों ने पुलिस फाड़ी परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की।

उपद्रवियों ने न केवल पुलिस फाड़ी को नुकसान पहुंचाया, बल्कि आसपास के इलाके में भी जमकर उत्पात मचाया। कई वाहनों को निशाना बनाया गया, जिसमें पुलिस की गाड़ियों के साथ-साथ आम लोगों के वाहन भी शामिल हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हालात बिगड़ते देख आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को घेरकर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की गई।

पूर्व पार्षद एवं एनजीओ संचालक शाहिना परवीन ने बताया कि रात करीब 9 बजे जब वह नमाज पढ़ने जा रही थीं, तभी बाहर शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी के सामने काफी संख्या में युवक एकत्रित हैं। पूछने पर जानकारी मिली कि कुछ पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त बल के जवान मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने या उसे हटाने का निर्देश देने गए थे, जिसके बाद कुछ युवक भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है और उन्होंने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। शाहिना परवीन ने आरोप लगाया कि बाद में पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा और कुछ घरों के दरवाजे खुलवाने का प्रयास भी किया गया। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वे और उनका संगठन प्रशासन के साथ हैं।

वहीं, पार्षद एस एम मुस्तफा ने बताया कि उन्हें रात करीब 9:30 बजे पथराव की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने स्थिति को काफी नाजुक पाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा पुलिस फाड़ी पर पथराव किया गया, जो पूरी तरह गलत है और वे इस तरह की घटना का समर्थन नहीं करते।

मस्जिद कमेटी ने भी की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!