जर्जर मिट्टी-खपरैल के घर में रहने को मजबूर परिवार

Latehar : बारियातू प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत डाढा नवाटोला निवासी कल्पना कुमारी , पति संजय भुइंया का मिट्टी एवं खपरैल का घर पूरी तरह जर्जर हो चुका है।

घर की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि बरसात के दिनों में परिवार के सदस्यों का उसमें रहना बेहद कठिन हो गया है। संजय भुइंया अपनी पत्नी कल्पना कुमारी , व दो बच्चो सहित पूरे परिवार के साथ इसी जर्जर मकान में रहने को विवश हैं।

बारिश होने पर छत से लगातार पानी टपकता है, जिससे घर के अंदर पानी भर जाता है। ऐसे में परिवार के लोगों को न तो ठीक से सोने की जगह मिलती है और न ही सुरक्षित रहने का माहौल। परिजनों ने बताया कि घर का एक हिस्सा प्लास्टिक से ढककर किसी तरह गुजारा किया जा रहा है, जबकि दूसरा हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है।

तेज बारिश या आंधी-तूफान आने पर मकान कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही बरसात के मौसम में जहरीले सांप-बिच्छुओं के घर में घुस आने का भी खतरा बना रहता है। कल्पना कुमारी ने बताया कि मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण होता है।

काम की तलाश में पति को कई बार बाहर भी जाना पड़ता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने संसाधनों से नया घर बनाना संभव नहीं है, कल्पना कुमारी ने प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी को आवेदन देकर प्रखंड प्रशासन से सरकार द्वारा संचालित आवास योजना के तहत आवास की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!