
चंदवा में दोपहिया वाहनों की जांच,35 वाहनों का ई-चालान
Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के निर्देशानुसार गुरुवार (30 जुलाई 2026) को चंदवा थाना क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दोपहिया वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 35,000 रुपये का ऑनलाइन ई-चालान किया गया। चालान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक तनवीर हुसैन, आईटी सहायक राजेश प्रसाद तथा चंदवा थाना के पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता रही।




