दो चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान व अपाची बाइक बरामद

Latehar : पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) लातेहार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतर ओपी कांड संख्या-152/26 में दर्ज चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए त्वरित कार्रवाई की है।पुलिस ने मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों प्रमेश गंझू एवं राजकुमार गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भाकपा (माओवादी) के रविन्द्र गंझू के घर से चोरी किए गए सामान, जिनमें एक एलईडी टीवी, एक एक्साइड बैटरी एवं दो इनवर्टर बरामद किए गए हैं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल (संख्या: JH 01EM 7322) भी जब्त की गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल खुलासा कर लिया गया है। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!