चैनपुर : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, महिला-पुरुष सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल
Palamu : पलामू जिला स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के केकतुआ गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में प्रथम पक्ष के सुनीता देवी, संतोष राम,संजय राम,अनुज राम,अजय राम का नाम शामिल है।वही दूसरे पक्ष के केसिया देवी, कमेश प्रजापति,संजीव प्रजापति,प्रभु प्रजापति,धर्मेंद्र प्रजापति,राकेश प्रजापति,शांति देवी,सुनीता देवी और कौशीला देवी का शामिल है।
इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनो पक्ष चैनपुर केकतुआ गांव पहुंचे थे।वहा पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।विवाद के बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायल को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी कौशिला देवी और सुनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




