Palamu : कोयल नदी में आया बाढ़, नदी में घर बना कर रहने वाले लोगों के घर में घुसा पानी

Palamu  : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र समेत जिले भर में गुरुवार और शुक्रवार की सुबह मूसलाधार बारिश हुई। उपरी क्षेत्र में हुई जबर्दस्त बारिश से मेदिनीनगर में पलामू की लाइफलाइन कोयल नदी में बाढ़ आ गई है।

अचानक कोयल में बाढ़ आ जाने से शहर के नीचले व पिछड़ इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों पर आफत आ गई। लोग घरों में कैद हो गए। कोयल नदी तट पर स्थित पहाड़ी मोहल्ला में बसा राहत नगर मोहल्ला व आला एकेडमी मार्ग के दर्जनाधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। पूरा मोहल्ला तालाब में तब्दील हो गया। इससे लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया। दो पहिया वाहनों का आवागमन बाधित रहा। बाढ़ के कारण कई परिवारों को आंशिक क्षति हुई है। आलम है कि गम्हेल रोड, राहत नगर, झोपड़ पट्टी आदि क्षेत्रों की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है।

पूरे इलाके की स्थिति ऐसी ही बनी रही है। इधर, क्षेत्र में भारी जलजमाव से लोग परेशान हैं। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में महामारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। मालूम हो कि कोयल में जल स्तर बढ़ने के कारण हर वर्ष इस क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसता है। कारण कि यह क्षेत्र कोयल तट पर बसा हुआ है।अनवर,तसलीम अंसारी,गुड्डू,खलील अहमद, असगर अली, मो शकील आदि ने घरों में पानी घुस गया है। एहतेशाम अली व मो अली आदि के घर के बाहर जलजमाव है।

स्थानीय निवासी जुबेर आलम ने बताया कि कोयल नदी से निकली सोती नदी को आज तक नहीं बांधा गया है। लोगों ने सोती नदी में ही मकान बना दिया है। इस कारण बाढ का पानी निर्धारित मार्ग के बजाए मुहल्ला में घुस रहा है। उन्होंने सोती को बांधने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!