हुसैनाबाद में अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद
हुसैनाबाद, पलामू : हैदरनगर थाना क्षेत्र के धनुडीह गांव में अवैध हथियार रखने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर रोशन कुमार रवि के घर छापेमारी की गई, जहां तलाशी के दौरान बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

पूछताछ में हथियार रखने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने बुद्धिबिगहा बलवंत कुमार (19) और रोशन कुमार रवि (19) को गिरफ्तार कर थाना लाया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलूल मनान के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।



