Palamu मे Dijital Crime पर Brack लगाने को लेकर DIG और SP ने कसी कमर, रखी 4 थाना भवनों की आधारशिला

Palamu : पलामू से उग्रवाद खत्म होने के बाद अब अपराधियों के सफाये को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस और संवेदनशील है। पलामू के डीआईजी किशोर कौशल राजधानी रांची और धनबाद जैसे जिलों में एसएसपी की कमान संभाल चुके हैं।

इन दोनों जिलों में अपने तैनाती के दौरान किशोर कौशल ने ऐसा काम किया, जो किसी इतिहास से काम नहीं है। अब डीआईजी किशोर कौशल पलामू में उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने को लेकर दिन और रात काम कर रहे हैं। डीआईजी की अगर परिकल्पना सफल होती है, तो जिले से अपराध को जड़ से खत्म होने में कोई नहीं रोक पाएगा। डीआईजी के दिशा निर्देशन में पलामू के एसपी भी अपराध नियंत्रण को लेकर जी-जान से लगे हुए हैं।

पलामू में अपराध के साथ-साथ साइबर अपराध भी अपना जाल फैला रहा है। पलामू पुलिस की साइबर अपराध पर भी पहनी नजर है। साइबर अपराध को भी जड़ से खत्म करने के लिए पलामू पुलिस लगी हुई है। इन्हीं सब कर्म को लेकर मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के समीप सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को चार थाना भवनों के निर्माण की आधारशिला रखी गई।

पलामू के डीआईजी किशोर कौशल और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से विधि-विधान के साथ साइबर थाना, महिला थाना, अहातू थाना और एससी-एसटी थाना के नए भवनों की आधारशिला रखी।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि समर्पित और आधुनिक भवनों के निर्माण से कांडों के अनुसंधान, त्वरित कार्रवाई और निगरानी तंत्र को नई मजबूती मिलेगी। साइबर थानाः ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रग और तकनीकी जांच में तेजी आएगी। महिला व एससी-एसटी थानाः संवेदनशील मामलों में पीड़ितों को सुरक्षित माहौल और त्वरित न्याय दिलाने में सुविधा होगी। अहातू थानाः स्थानीय स्तर पर पुलिस गश्त और क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।


इस अवसर पर डीआईजी और एसपी के अलावे सदर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, सार्जेंट मेजर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!