
उदय दुबे ने लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष से की मुलाकात
Latehar : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पद के लिए रांची में नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद मेदिनीनगर लौटने के क्रम में पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स के उदय शंकर दुबे ने लातेहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान दोनों के बीच चेंबर की गतिविधियों एवं व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मौके पर झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, पलामू चेंबर के राजदेव उपाध्याय, सुबोध गुप्ता, बैद्यनाथ सिंह, विनय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।बताया गया कि उदय शंकर दुबे इससे पहले दो बार फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। रांची में नामांकन दाखिल करने के बाद मेदिनीनगर लौटने के दौरान उन्होंने लातेहार चेंबर अध्यक्ष से मुलाकात की।





