मंत्री की मौत, गिरिडीह के मर्सी अस्पताल के बाहर लगा शुभचिंतकों का जमावड़ा

Ranchi : झारखंड के उच्च व तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन कला व संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री और गिरिडीह सदर के विधायक सुदीब्य कुमार सोनू अब नहीं रहे। इनका निधन रविवार की तड़के गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में हो गया। शुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड शोक में डूब गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार मर्माहत है।

जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को अचानक सीने में दर्द हुआ। इस समय वे गिरिडीह स्थित अपने निजी आवास पर आराम कर रहे थे। सीने में दर्द की शिकायत के तुरंत बाद उन्हें गिरिडीह सदर स्थित मर्सी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका तुरंत इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान ही रविवार की तड़के करीब 3:30 बजे उनका निधन हो गया। सुदीब्य कुमार सोनू के निधन की जानकारी मिलते ही लोग मर्सी अस्पताल पहुंचने लगे और वहां शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया।

मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू के निधन की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलते ही सभी लोग अस्पताल की तरफ भागने लगे। राजधानी रांची के झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़े नेताओं में गम का माहौल है। सभी लोग गिरिडीह की तरफ रवाना हो गए हैं।मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू का शव रांची लाने की तैयारी की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!