Palamu SP के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
मेदिनीनगर : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस के नेतृत्व में सोमवार को बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी ने छहमुहान से शदिक मंजिल चौक,शहर थाना से छहमुहान और बस स्टैंड से कचहरी चौक तक सड़क को अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क पर अतिक्रमण या वाहनों का अवैध पार्किंग किया गया तो फाइन किया जाएगा।

इसके बाद ट्रैफिक प्रभारी सब्जी बाजार पहुंचे। वहां पर उन्होंने सड़क का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले बार से यदि दुकान का सामान सड़क पर पाया गया तो सामान को जप्त किया जाएगा और दुकानदार को फाइन भरना पड़ेगा।
ट्रैफिक प्रभारी ने दुकानदारों को दी चेतावनी
बताते चले की बाजार क्षेत्र में सब्जी बेचने वाले और स्थानीय दुकानदार अपने दुकान के सामान को सड़क पर रखकर प्रतिदिन सड़क को जाम कर देते हैं। जिसके कारण राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ट्रैफिक प्रभारी ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आज के बाद सड़क पर कोई भी दुकानदार अपना दुकान का सामान सड़क पर रखकर सड़क को जाम करते है तो सामान को जप्त कर थाना भेज दिया जायेगा और दुकानदारों के ऊपर फाइन किया जाएगा।




