Big News : खोखडी चुनने जंगल गए व्यक्ति का बम से उड़ा हांथ

Palamu : पलामू जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव निवासी रामवृक्ष मोची के पुत्र शनिचर राम (उम्र 55 वर्ष) बम ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे शनिचर राम अपने घर से कुछ दूर जंगल में खोखड़ी चुनने गया था। इसी बीच खोखड़ी चुनने के दौरान एक बम ब्लास्ट हो गया, जिसमें शनिचर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका बाया हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी रामगढ़ थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल शनिचर राम को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।

इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।आशंका जताया जा रहा है कि यह बम नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखा गया होगा।

विज्ञापन

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!