बिजली तार चोरी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, जेल

Latehar: बालूमाथ पुलिस ने बिजली तार को अवैध रूप से काटकर मोटरसाइकिल से ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बालूमाथ थाना कांड संख्या 106/2026, दिनांक 07 सितंबर 2026 के तहत ग्राम कुमा टोंगरी के पास से बिजली तार को अवैध रूप से काटकर मोटरसाइकिल से ले जाने के आरोप में सरवर मियां, पिता सबदार मियां, निवासी विशुनपुर, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!