
ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Latehar: लातेहार जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, बारियातु थाना कांड संख्या 10/2025, दिनांक 06 फरवरी 2025, धारा 111(4) बीएनएस एवं धारा 15(c)/17(c)/18(b)/22/25/29 एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त आदित्य यादव, पिता तुला यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
वहीं, एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो प्राथमिकी अभियुक्तों विमलेश कुमार सिंह, पिता लालमुनी सिंह एवं मिथुन कुमार, दोनों निवासी आदर्श नगर, थाना बरवाडीह, जिला लातेहार को गिरफ्तार किया। इस संबंध में बरवाडीह थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 09 सितंबर 2026, धारा 21/22/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





