पांकी रोड में जादू टोना का सामान मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Palamu : पांकी रोड डबरा मोड़ से लेस्लीगंज जाने वाले सड़क में बाबू दुमि गांव में नहर पुल के पास बीचों-बीच सड़क पर जादू टोना का मामला सामने आया है।जिससे ग्रामीण जानता डरे हुए हैं।

सड़क पर टोना-टोटका में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिलने से स्थानीय लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।पलामू में दशहरा पर्व शुरू होते ही जादू-टोना और टोटका से जुड़ा मामला सामने आने लगा है।बीती रात पांकी रोड डबरा मोड़ से लेस्लीगंज जाने वाले सड़क में बाबू दुमि गांव में नहर पुल के पास बीचों-बीच सड़क पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर गुड्डा गुड्डी,सिंदूर, चूड़ी और टिकली जैसी वस्तुएं रख दीं. शुक्रवार की सुबह ग्रामीण जब सड़क पर निकले तो उन्होंने सड़क पर इन सामग्रियों को देखा. इसके बाद आसपास के ग्रामीणों के बीच चिंता और चर्चा शुरू हो गई कि आखिर किसने यह जादू टोना का काम किया है और किसको हानी पहुंचने के लिए यह सब काम किया गया है।घटना के बाद ग्रामीणों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आज के समय में भी लोग अंधविश्वास से जुड़ी ऐसी गतिविधियों पर ध्यान दे रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीण यह पता लगाने में जुटे हैं कि सड़क पर आखिर यह सामग्री किसने रखी थी।वही इस घटना के बाद से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।हाल में ही शहर थाना क्षेत्र के आजाद नगर सुदना में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है।

पलामू पुलिस का कहना है कि लोग अंधविश्वास का शिकार ना हो इस तरह के जादू टोना से लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत व परेशानी नहीं होती है। पलामू पुलिस ने अंधविश्वास में जीने वाले लोगों को कहा है कि वह अंधविश्वास पर भरोसा ना करें और शांतिपूर्वक दशहरा पर्व को मनाए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!