हुसैनाबाद में माँ दुर्गा की प्रतिमा का पट खुला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

PALAMU : हुसैनाबाद के महावीर जी भवन एवं नहर मोड़ स्थित माँ दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा का पट खोला गया। पट खुलते ही ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली।

इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं मध्य जिला परिषद प्रत्याशी मिथलेश कुमार सिंह अपने दर्जनों युवा साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और माता रानी का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि “माँ दुर्गा शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक हैं। नवरात्रि का पर्व हमें यह संदेश देता है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। माता रानी से हुसैनाबाद की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।”

कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों ने मिथलेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र और माला पहनाकर खूब मान-सम्मान दिया। लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि महावीर जी भवन और नहर मोड़ का यह दुर्गा पूजा पंडाल पूरे हुसैनाबाद में आकर्षण का केंद्र है। यहाँ हर साल भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। नवरात्रि भर विशेष पूजा-अर्चना, आरती, और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!