देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ एक जनवरी 2026 से अपना मोबाइल ऐप करेगा लॉन्च

Dijital Desk – United Palamu

New Delhi : केंद्र सरकार की पहल पर शुरू की जा रही देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ 1 जनवरी 2026 से अपना मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रही है. इस नई सेवा के शुरू होने से दिल्लीवासियों को ओला, उबर और रैपिडो जैसे मौजूदा ऐप-बेस्ड कैब एग्रीगेटर्स के अलावा एक नया और भरोसेमंद विकल्प मिलेगा.भारत टैक्सी को खास तौर पर यात्रियों और ड्राइवरों, दोनों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस ऐप के जरिए यूजर्स ऑटो-रिक्शा, कार और बाइक टैक्सी की बुकिंग कर सकेंगे. अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वे आसानी से विकल्प चुन पाएंगे. सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर सर्ज प्राइसिंग यानी पीक ऑवर्स या बारिश के समय अचानक किराया बढ़ने की समस्या नहीं होगी. किराया दरों को यथासंभव स्थिर रखने का दावा किया गया है. सरकारी सहयोग से शुरू हो रही इस टैक्सी सेवा का उद्देश्य यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना है. साथ ही ड्राइवरों की आमदनी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है. भारत टैक्सी में ड्राइवरों को कुल किराए का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मिलेगा, जिससे उनकी कमाई ओला-उबर जैसे निजी प्लेटफॉर्म्स की तुलना में बेहतर होगी. दिल्ली में अब तक करीब 56 हजार ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जो इस पहल के प्रति बढ़ते भरोसे को दर्शाता है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!