प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सेसा को दिए 20 बोरे कपड़े, अविनाश वर्मा ने कहा : शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व का भी हो रहा निर्वहन

Palamu : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के तत्वावधान में ज़ेनिथ फ्यूचर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों को सम्मानपूर्वक वस्त्र उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी, समाजसेवी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने एक स्वर में इस पहल को सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।
एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष अविनाश वर्मा ने कहा कि वस्त्र वितरण केवल सहायता का कार्य नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड का यह प्रयास मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ऐसा कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को देता है बढ़ावा : कौशिक मलिक

कार्यक्रम में मौजूद सेसा के सचिव कौशिक मलिक ने कहा कि इस तरह का आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। साथ ही जरूरतमंद लोगों को यह भरोसा दिलाते हैं कि समाज उनके साथ खड़ा है।

एसोसिएशन का रहा सराहनीय प्रयास : प्रेम भसीन

वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी प्रेम भसीन ने कहा कि सेवा का सबसे बड़ा रूप वही है जो बिना किसी भेदभाव के किया जाए। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखण्ड का यह प्रयास सराहनीय है।

इस अभियान में रहा सभी सदस्य विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी : अजय श्रीवास्तव

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान में सभी सदस्य विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाना भी हमारी प्राथमिकता है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस कार्यक्रम उद्देश्य है।

शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाजसेवियों के सहयोग से सफल हुआ कार्यक्रम : सतीश अगवाल

एसोसिएशन के सचिव सतीश अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी सदस्य विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाजसेवियों के सहयोग से सफल हो पाया है। हमारा प्रयास केवल वस्त्र देने तक सीमित नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मीयता देने का है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है।

वस्त्र वितरण समारोह में इनका रहा योगदान

वस्त्र वितरण समारोह में एसोसिएशन से जुड़े ज़ेनिथ फ्यूचर पब्लिक स्कूल, शांतिकूलम रेजिडेंशियल स्कूल, क्लाइमैक्स पब्लिक स्कूल, के.बी.एस. पब्लिक स्कूल, संत जेवियर स्कूल सदस्य विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी विद्यालयों द्वारा संग्रहित वस्त्रों को कार्यक्रम के माध्यम से आगामी दिनों में सेसा के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जायेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ज़ेनिथ फ्यूचर पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के अलावा एसोसिएशन के जनसंपर्क एवं सूचना पदाधिकारी रमाशंकर उपाध्याय की सक्रिय भूमिका रही।

अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने किया धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सदस्य विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!