हुसैनाबाद में दर्दनाक हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक फंसी, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश सिंह की मौत

Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक हृदयविदारक रेल हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। महुअरी डिहरी गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर उनकी बाइक फंस गई। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अवधेश सिंह बुधवार शाम करीब सात बजे जपला बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान उनकी बाइक रेलवे लाइन पर ही फंसकर बंद हो गई। वह बाइक को निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी मालगाड़ी आ पहुंची। इससे पहले कि वह संभल पाते, मालगाड़ी उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए कुछ दूर तक घसीट ले गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कांग्रेस के नेता रहे अवधेश सिंह के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। एक सेवानिवृत्त शिक्षक और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी के रूप में उनकी पहचान रही थी। उनके असामयिक निधन से परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!