चैनपुर: कार और टोटो रिक्शा में टक्कर, 2 व्यक्ति घायल
Palamu : चैनपुर थाना के समीप सोमवार की सुबह कार और टोटो रिक्शा की टक्कर में टोटो रिक्शा पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा और एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल है।

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि कार डाल्टनगंज की ओर से आ रही थी।वही टोटो रिक्शा सवारी लेकर चैनपुर की तरफ से डालटेनगंज जा रही थी। इसी बीच चैनपुर थाना के समीप कार अनियंत्रित होकर टोटो रिक्शा को टक्कर मार दी।जिसमें टोटो रिक्शा पर सवार सुरेंद्र शर्मा सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। जहां इलाज के बाद भी सुरेंद्र शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल सुरेंद्र शर्मा और एक अन्य घायल व्यक्ति का इलाज अपने देख-रेख में करवा रहे हैं।वही कार चालक मेदिनीनगर शहर के रेड़मा निवासी बट्टू कुमार ने बताया की नींद आने के कारण यह घटना हुई है।

वहीं इस घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।





